best news portal development company in india

रील बनाने के चक्कर में गई जान: अवैध तमंचे से चली गोली, युवक की मौत

SHARE:

लखीमपुर खीरी। सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने की चाहत एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुआगाड़ा मोहल्ले में 18 वर्षीय अंश की अवैध तमंचे के साथ रील बनाते समय गोली लगने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, अंश अपने दोस्तों के साथ एक मैदान में रील शूट कर रहा था। वीडियो में वह अवैध असलहे के साथ हवाई फायरिंग का पोज दे रहा था। इसी दौरान जैसे ही उसने तमंचा लोड करने की कोशिश की, अचानक ट्रिगर दब गया और गोली सीधे उसके पेट में जा लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोस्त उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, लेकिन आरोप है कि उन्होंने परिवार को सही जानकारी नहीं दी और इसे मामूली चोट बताया। हालत बिगड़ने पर अंश को लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता अनिल कुमार झा ने दोस्तों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गोली अंश के ही हाथ से चली थी। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि युवक के पास अवैध तमंचा कैसे पहुंचा और इसमें उसके दोस्तों की क्या भूमिका थी। मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

 

Leave a Comment