best news portal development company in india

पटना में हाईटेक जासूसी: चप्पल में GPS लगाकर पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा

SHARE:

बिहार। पटना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फुलवारी शरीफ इलाके के एकता नगर में एक पति ने अपनी पत्नी की कथित बेवफाई का पता लगाने के लिए तकनीक का सहारा लिया और चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।

मिली जानकारी के अनुसार, पति को लंबे समय से अपनी पत्नी की गतिविधियों पर संदेह था। उसे शक था कि उसका किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। कई बार प्रयास करने के बावजूद जब उसे कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला, तो उसने एक अनोखा तरीका अपनाया। बताया जा रहा है कि पति ने चुपके से पत्नी की चप्पल के सोल में एक छोटा GPS ट्रैकर लगा दिया। इसके जरिए वह मोबाइल पर पत्नी की हर लोकेशन पर नजर रखने लगा। पत्नी को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी।  जब पत्नी घर से निकली, तो पति GPS के माध्यम से उसकी लोकेशन ट्रैक करता रहा। कुछ देर बाद जब लोकेशन एक घर पर स्थिर हो गई, तो पति तुरंत वहां पहुंच गया। जैसे ही दरवाजा खुला, अंदर का दृश्य देखकर पति हैरान रह गया। उसकी पत्नी कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Comment