best news portal development company in india

बेटियों को साइकिल, छात्रों को लैपटॉप—दिल्ली बजट में युवाओं पर खास नजर

SHARE:

नई दिल्ली। रेखा गुप्ता ने वित्त मंत्री के रूप में दिल्ली का बजट 2026-27 पेश किया। इससे पहले सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट बैठक में बजट को मंजूरी दी गई। इस बार करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये के बजट में वायु प्रदूषण, बुनियादी सुविधाओं और शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने बजट पेश करते हुए कहा कि “ट्रिपल इंजन” सरकार के साथ दिल्ली तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रही है। राजधानी में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली का बजट 2026-27 पेश किया। करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये के इस बजट में वायु प्रदूषण कम करने, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और शिक्षा-स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने पर खास फोकस रखा गया है। बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी गई। सीएम ने कहा कि “ट्रिपल इंजन” सरकार के साथ दिल्ली तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रही है। बजट में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। फायर विभाग का बजट बढ़ाकर 674 करोड़ रुपये कर दिया गया, जबकि दिल्ली जल बोर्ड के लिए 9,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। शिक्षा क्षेत्र में 9वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल देने के लिए 90 करोड़ रुपये और 10वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सड़कों को धूलमुक्त बनाने के लिए 1,352 करोड़ रुपये और सड़क सुधार के लिए एमसीडी को 1,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 610 करोड़ रुपये तथा फ्लड प्रोटेक्शन वॉल के लिए 50 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसके अलावा चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 475 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 12,746 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

Leave a Comment