सिंगरौली। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रथम तल स्थित आरसीबीसी कक्ष में जनगणना फील्ड ट्रेनरों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पहले बैच के 24 फील्ड ट्रेनरों को 24 मार्च से 26 मार्च तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को प्रथम बैच का प्रशिक्षण सत्र विधिवत शुरू हुआ।
जनगणना 2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट कार्यालय के आरसीबीसी कक्ष में फील्ड ट्रेनरों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के पहले बैच में 24 फील्ड ट्रेनरों को 24 से 26 मार्च तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत हुई, जिसमें मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की बारीकियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान डेटा संग्रहण, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, मोबाइल एप के जरिए डिजिटल एंट्री, सीएमएमएस और एचएलबीसी पोर्टल संचालन जैसे तकनीकी विषयों पर विशेष फोकस किया गया। साथ ही ट्रेनरों को प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रभावी तरीके से प्रशिक्षित करने की जानकारी भी दी गई। संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि जनगणना जैसा महत्वपूर्ण कार्य तभी सफल होगा, जब इसे पूरी सटीकता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए।







