best news portal development company in india

प्रेमी युगल ने एक ही रस्सी से पेड़ पर लगाई फांसी, गांव में पसरा सन्नाटा

SHARE:

सागर। जिले के बहरोल थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों के शव गांव के पास जंगल में एक ही पेड़ पर एक ही रस्सी से फांसी के फंदे पर लटके मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, युवक अनिल (18) बीती रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था, लेकिन सुबह परिजन जब खेत पहुंचे तो वह नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। वहीं युवती भी देर रात करीब दो बजे से घर से लापता थी। दोनों के अचानक गायब होने पर परिजनों को पहले उनके भाग जाने की आशंका हुई, लेकिन संपर्क नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी गई। बहरोल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने टीम के साथ तलाश शुरू की और मोबाइल लोकेशन के आधार पर बिचपुरी गांव के पास जंगल में गुट्टा पहाड़ी पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके हुए बरामद किए।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों परिवारों के बीच किसी विवाद की जानकारी नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment