best news portal development company in india

विस्थापन प्रक्रिया को संयोजित तरीके से करें पूर्ण – कलेक्टर

SHARE:

सिंगरौली। कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में एनसीएल के प्रतिनिधियों के साथ विस्थापन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विस्थापन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और संयोजित तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर सभी सुविधाएं और लाभ मिल सकें।

कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनसीएल अधिकारियों के साथ विस्थापन संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विस्थापन की प्रक्रिया को संयोजित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। एनसीएल प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि ब्लॉक-बी क्षेत्र में 44.50 हेक्टेयर भूमि पर आर.एन.आर कॉलोनी विकसित की जा रही है, जहां 1750 प्लॉट चिन्हित किए गए हैं। कॉलोनी में सड़क, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन विकास कार्यों की शुरुआत 20 मार्च से की जाएगी।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि विस्थापित परिवारों को नियमानुसार प्लॉट या आवास आवंटित किए जाएं और मुआवजा राशि का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि आर.एन.आर कॉलोनियां शहर के समीप विकसित हों, जहां सुगम आवागमन की व्यवस्था हो। बैठक में अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए विस्थापन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने सुझाव दिया कि निजी भूमि पर बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स के माध्यम से भी कॉलोनियों का विकास किया जा सकता है, जिससे विस्थापितों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Comment