सिंगरौली। जिले में औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मध्य प्रदेश की निदेशक नमिता तिवारी सहित जिले में संचालित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जिले में औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की निदेशक नमिता तिवारी सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में औद्योगिक सुरक्षा मानकों के शत-प्रतिशत पालन और श्रमिकों को नियमित प्रशिक्षण देने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कई खतरनाक एवं अतिखतरनाक कारखाने संचालित हैं, ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि विस्फोटक सामग्री जैसे अमोनियम नाइट्रेट का भंडारण निर्धारित एसओपी के अनुसार ही किया जाए और इसे खुले में या अव्यवस्थित तरीके से न रखा जाए। साथ ही सभी इकाइयों में बाउंड्री वॉल का निर्माण सुनिश्चित करने और समय-समय पर मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने यह भी कहा कि कार्यस्थलों पर श्रमिकों को सेफ्टी प्रोटोकॉल की जानकारी दी जाए और नियमित प्रशिक्षण कराया जाए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। निदेशक नमिता तिवारी ने व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यस्थल परिस्थितियां संहिता के प्रावधानों की जानकारी देते हुए पारदर्शी रिपोर्टिंग, श्रम स्टार रेटिंग प्रणाली, हार्ड फ्री डे और फायर ऑडिट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।







