सिंगरौली। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी गौरव बैनल के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में नोडल अधिकारियों और सहायकों को जनगणना कार्य की बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में संपन्न किया जाएगा।
जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर एवं जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी गौरव बैनल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें नोडल अधिकारियों एवं सहायकों को जनगणना कार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण में मध्यप्रदेश में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को भी अद्यतन किया जाएगा। जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल से आए प्रशिक्षक अधिकारी वैभव अग्रवाल ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी), जनगणना लिपिक, चार्ज अधिकारी एवं अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों को जनगणना से जुड़ी प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में भी विस्तार से समझाया गया।







