best news portal development company in india

पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद बवाल, आक्रोशित श्रमिकों ने किया हंगामा

SHARE:

सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी पावर प्लांट में कार्यरत मजदूर की मौत के बाद शनिवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। मजदूर की मौत से आक्रोशित साथियों ने प्लांट परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार प्लांट में काम करने वाले मजदूर लल्लन सिंह की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। साथी मजदूरों द्वारा उसे संभालने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मृतक झारखंड के गढ़वा जिले का निवासी बताया जा रहा है और वह लंबे समय से प्लांट में मजदूरी कर रहा था। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही अन्य श्रमिकों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए मजदूरों ने प्लांट प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ भी की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Leave a Comment