सिंगरौली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक गतिविधियों के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली के तत्वाधान में परिषद सभागार में विधिक साक्षरता एवं स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त प्रायोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और सर्वहित सेवा संस्थान द्वारा किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक गतिविधियों के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली के परिषद सभागार में विधिक साक्षरता एवं स्वच्छता जागरूकता को लेकर संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर निगम सिंगरौली, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और सर्वहित सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र के स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूली छात्राएं, नगर निगम के सफाईमित्र तथा अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोरथ तिवारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा और जिला विधिक सदस्य अवनीश दुबे ने विधिक साक्षरता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
स्वच्छता संवाद सत्र में नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने शहरवासियों से स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने और स्वच्छ शहर बनाने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें डॉक्टर सौरभ सिंह, डॉक्टर मिताली, ममता साहू, रामप्रकाश जायसवाल और रंजन साहू ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा प्राथमिक उपचार के साथ निःशुल्क दवाओं का वितरण किया।







