best news portal development company in india

अवैध प्रेम प्रसंग में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, सरई पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

SHARE:

सिंगरौली। जिले के Singrauli में एक सनसनीखेज हत्या मामले का खुलासा करते हुए Madhya Pradesh Police की सरई थाना पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी सहित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है अवैध प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली।ऐसे हुआ मामले का खुलासा पुलिस को 8 मार्च 2026 को सूचना मिली कि ग्राम रजिनिया कटरा जंगल के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मोटरसाइकिल के नीचे दबा हुआ पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान अजय वैश्य निवासी खंतरा थाना मड़वली जिला सीधी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू की।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजहजांच के दौरान सामने आया कि मृतक की पत्नी उमा वैश्य का पहले से ही अमर बहादुर वैश्य के साथ प्रेम संबंध था। परिवार वालों द्वारा कराई गई शादी से उमा खुश नहीं थी, जिसके चलते उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

इस तरह रची गई हत्या की साजिश

7 मार्च 2026 को उमा वैश्य ने अपने पति अजय वैश्य को मिलने के बहाने मायके बुलाया और उसकी जानकारी प्रेमी अमर बहादुर वैश्य को दे दी।

इसके बाद अमर बहादुर अपने साथी के साथ वाहन से मौके पर पहुंचा और सुनसान जगह देखकर अजय वैश्य की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए मृतक की मोटरसाइकिल को उसके ऊपर डाल दिया।

Leave a Comment