best news portal development company in india

साहस की मिसाल: मां ने तेंदुए से 3 साल के बेटे को मौत के मुंह से बचाया

SHARE:

मुरादाबाद।  जिले के जनपद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफ दलपत में सोमवार रात एक मां ने अपने बच्चे की जान बचाने के लिए अद्भुत साहस का परिचय दिया। पिंकी नामक महिला ने करीब तीन वर्षीय बेटे मोक्ष कुमार उर्फ टीटू को खौफनाक तेंदुए के जबड़ों से छुड़ाया।

जिले के जनपद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफ दलपत में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। 3 साल के मोक्ष कुमार उर्फ टीटू पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्चा खेलते समय तेंदुए के जबड़ों में फंस गया, लेकिन उसकी मां पिंकी ने हिम्मत दिखाते हुए गन्ने के ढेर से उठाया गया मोटा गन्ना लेकर तेंदुए पर हमला किया और बेटे को मौत के मुंह से वापस छीन लिया। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। आधा कान चबाया गया और सिर व गले पर गहरे जख्म आए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग और पुलिस ने तेंदुए की तलाश के लिए कॉम्बिंग अभियान चलाया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। ग्रामीणों ने इलाके में पिंजरा लगाने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, जबकि अधिकारियों ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

Leave a Comment