best news portal development company in india

कूनो नेशनल पार्क में बढ़ी चीतों की संख्या, ज्वाला ने दिए 5 शावकों को जन्म

SHARE:

मध्य प्रदेश।  एमपी के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर अच्छी खबर सामने आई है। यहां नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला दूसरी बार मां बन गई है। ज्वाला ने इस बार 5 नन्हे शावकों को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर मादा चीता और उसके शावकों का वीडियो साझा करते हुए इस उपलब्धि पर खुशी जताई और कूनो प्रबंधन व वन विभाग की टीम को बधाई दी।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मादा चीता ज्वाला और उसके सभी 5 शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। कूनो प्रबंधन की टीम और पशु चिकित्सक उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि शावकों की देखभाल बेहतर तरीके से हो सके। इससे पहले फरवरी में कूनो में ही मादा चीता आशा ने 5 शावकों और गामिनी ने 3 शावकों को जन्म दिया था। अब ज्वाला के 5 शावकों को मिलाकर कुल 13 नए शावकों का जन्म हो चुका है, जिससे भारत में चीतों की नई पीढ़ी तेजी से बढ़ रही है। चीतों के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे प्रोजेक्ट चीता के तहत अफ्रीका से चीतों को भारत लाया गया था। वर्तमान में देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है। इनमें से लगभग 50 चीते कूनो नेशनल पार्क में हैं, जबकि 3 चीते गांधी सागर अभयारण्य में रखे गए हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार हो रहे शावकों के जन्म से भारत में चीतों के पुनर्वास की योजना को बड़ी सफलता मिल रही है।

Leave a Comment