best news portal development company in india

ऑटो चालक को 38.5 करोड़ के लेन-देन का आयकर नोटिस, उड़े होश

SHARE:

हरदोई।  जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के गंजहाखेड़ा गांव निवासी एक ऑटो चालक को आयकर विभाग से 38.5 करोड़ रुपये के लेन-देन का नोटिस मिलने से हड़कंप मच गया। नोटिस देखकर चालक के होश उड़ गए। बताया गया कि 52 वर्षीय रामपाल दिल्ली में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। कुछ समय पहले उनके मोबाइल की छिनैती हो गई थी, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो की कॉपी मौजूद थी। अब उन्हें आयकर विभाग की ओर से नोटिस मिला है, जिसमें उनके पैन कार्ड से 38.5 करोड़ रुपये के लेन-देन और आयकर रिटर्न न भरने की बात कही गई है।

जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के गंजहाखेड़ा गांव निवासी ऑटो चालक रामपाल को आयकर विभाग से 38.5 करोड़ रुपये के लेन-देन का नोटिस मिला है। नोटिस में आयकर रिटर्न न भरने की बात कही गई है, जिसे देखकर रामपाल के होश उड़ गए। रामपाल दिल्ली में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनका मोबाइल छिन गया था, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो की कॉपी मौजूद थी। आशंका है कि उसी का दुरुपयोग कर उनके पैन कार्ड से करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया। वकील के माध्यम से जानकारी कराने पर पता चला कि वित्त वर्ष 2023-24 में 7.5 करोड़ और 2024-25 में करीब 31 करोड़ रुपये का लेन-देन उनके पैन कार्ड से दिखाया गया है। रामपाल का कहना है कि उन्हें इस लेन-देन की कोई जानकारी नहीं है। रामपाल पिछले 15 वर्षों से दिल्ली में पत्नी के साथ रहकर ई-रिक्शा चलाते हैं, जबकि उनकी पत्नी घरों में काम करती हैं। अब वे इस मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Comment