best news portal development company in india

नहर में डूबने से 9 वर्षीय मासूम की मौत।

SHARE:

छतरपुर। जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां नहाने के दौरान नहर में डूबने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। इमालाहा गांव की रहने वाली 9 वर्षीय संध्या साहू अपने घर के पास बनी नहर में नहाने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई, जिससे वह डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।

जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां नहर में नहाने के दौरान 9 वर्षीय मासूम बच्ची की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार इमालाहा गांव निवासी संध्या साहू (9) पिता राम बहादुर साहू अपने घर के पास बनी नहर में नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। देखते ही देखते बच्ची पानी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से काफी प्रयास के बाद बच्ची को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Comment