best news portal development company in india

सिंगरौली में बेटियों के स्वास्थ्य की पहल: गड़ेरिया के कन्या शिक्षा परिसर में हुआ एचपीवी टीकाकरण

SHARE:

सिंगरौली। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अभियान का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है।

जिला स्वास्थ्य समिति सिंगरौली की ओर से एकलव्य एवं माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, गड़ेरिया में छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक टीका लगवाया और स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। टीकाकरण के बाद छात्राओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था। पूरे परिसर में यह अभियान एक उत्सव जैसा माहौल बन गया। जिला स्वास्थ्य समिति सिंगरौली का कहना है कि “स्वस्थ बेटी ही सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।” बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए जिले में ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।

Leave a Comment