best news portal development company in india

पत्नी के छोड़कर जाने से टूटा दिल: 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान।

SHARE:

झांसी। झाँसी  के नवाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवक भूपेंद्र उर्फ रानू अहिरवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से वह गहरे सदमे में था। जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र को परिजन तुरंत महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवक भूपेंद्र उर्फ रानू अहिरवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र को परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भूपेंद्र मुस्तरा गांव का रहने वाला था और शादी-ब्याह के समारोहों में मिठाई बनाने का काम करता था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता खेती-किसानी करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र की शादी मई 2024 में हुई थी। शादी के कुछ महीने तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन करीब तीन महीने पहले उसकी पत्नी घर में रखे लगभग पांच लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर किसी अन्य युवक के साथ चली गई थी। इस घटना से भूपेंद्र गहरे सदमे में चला गया था। इसके बाद उसने नवाबाद थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद करीब दो महीने पहले उसकी पत्नी को बरामद कर लिया था। थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया, लेकिन पत्नी ने भूपेंद्र के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। पत्नी के इस फैसले के बाद से भूपेंद्र मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment