best news portal development company in india

नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त का गनियारी प्लांट पर औचक निरीक्षण, 100% कचरा निस्तारण के निर्देश

SHARE:

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने गनियारी स्थित कचरा प्रसंस्करण प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था तथा कचरा निस्तारण प्रक्रियाओं की समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्लांट के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में कचरा पृथक्करण की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वैज्ञानिक तरीकों को अपनाया जाए तथा प्लांट में शत-प्रतिशत कचरे का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने गनियारी स्थित कचरा प्रसंस्करण प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था और कचरा निस्तारण की प्रक्रियाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। आयुक्त ने प्लांट के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्लांट में शत-प्रतिशत कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में कचरा पृथक्करण व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए तथा सूखा और गीला कचरा अलग-अलग संग्रहित कर प्रसंस्करण किया जाए। वार्डों में कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों को समय पर पहुंचने और नियमित उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही शहर से सीएंडडी वेस्ट (निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट) का शत-प्रतिशत उठाव कर उचित निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया गया। आयुक्त ने कहा कि कचरा प्रबंधन में आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाए और प्राथमिकता स्रोत पर ही अपशिष्ट कम करने की होनी चाहिए। पुनर्चक्रण एवं जैविक कचरे से खाद निर्माण को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए गए।

Leave a Comment