सिंगरौली। जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी जनगणना के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य को अद्यतन, सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित तरीके से संपादित करना रहा। जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश से जिले के लिए नियुक्त जिला प्रशिक्षक नागेश पाठक एवं वैभव अग्रवाल ने अधिकारियों को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने जनगणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और कार्यप्रणाली की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया।
जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी जनगणना के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित करना रहा। जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश से नियुक्त जिला प्रशिक्षक नागेश पाठक एवं वैभव अग्रवाल ने अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने जनगणना की प्रक्रिया, डिजिटल डेटा संकलन, मोबाइल एप के उपयोग तथा विभिन्न वेब पोर्टलों के संचालन की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जो देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी। आंकड़ों का संकलन मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही नागरिकों को स्वयं अपना विवरण दर्ज करने की सुविधा देने के लिए स्व-गणना वेब पोर्टल भी विकसित किया जा रहा है। जिले में जनगणना कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 के मध्य आयोजित किया जाएगा, जिसमें मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। द्वितीय चरण फरवरी 2027 में प्रस्तावित है।







