रायबरेली। जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। खिलौना टूटने से आहत 11 वर्षीय बालक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा है। मृतक मयंक अपने प्लास्टिक के ट्रैक्टर से बेहद लगाव रखता था। वह उसी के साथ खेलता और उसे अपने पास रखकर सोता था। घटना के दिन वह अपने भाई-बहनों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसकी बहन ने गुस्से में ट्रैक्टर तोड़ दिया। इससे मयंक गहरे दुख में चला गया।
जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 11 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपने प्रिय खिलौने के टूटने से बेहद दुखी था। मृतक मयंक को प्लास्टिक का ट्रैक्टर बेहद पसंद था। परिजनों के अनुसार वह उसी से खेलता और उसे अपने पास रखकर सोता था। घटना के दिन भाई-बहनों के साथ खेलते समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसकी बहन ने ट्रैक्टर तोड़ दिया। इससे मयंक आहत हो गया। उस समय परिवार के सदस्य पास ही नया मकान बनवा रहे थे। जब काफी देर तक मयंक नजर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ समय बाद वह घर के कमरे में बल्ली के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना के बाद उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।







