best news portal development company in india

बाल्टी से पानी लेने पर दलित पेंटर की पिटाई, दो के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित केस

SHARE:

भदोही। जिले में बाल्टी से पानी लेने को लेकर एक दलित पेंटर के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिले के मनोहरपुर क्षेत्र में बाल्टी से पानी लेने को लेकर एक दलित पेंटर के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, केवटही गांव निवासी भोला गौतम 23 जून की रात पेंटिंग का काम खत्म कर साथी ओमप्रकाश विश्वकर्मा के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में सिरदर्द की दवा लेने के लिए वह एक डॉक्टर के क्लीनिक पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टर के कहने पर बाहर रखी बाल्टी से पानी लेने के दौरान सामने की दुकान पर मौजूद व्यक्ति ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए लाठी से उनके सिर पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि डॉक्टर ने भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना में गंभीर रूप से घायल भोला गौतम को पहले जिला अस्पताल और बाद में वाराणसी रेफर किया गया, जहां 12 दिन तक उनका इलाज चला। अस्पताल से लौटने के बाद उन्होंने पुलिस में तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment