best news portal development company in india

सिंगरौली में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध परिवहन करते तीन वाहन जब्त

SHARE:

सिंगरौली। जिले में खनिज संसाधनों के संरक्षण और राजस्व की सुरक्षा को लेकर खनिज विभाग लगातार सतर्कता बरत रहा है। विभाग की नियमित निगरानी और सघन जांच अभियान का असर अब जमीनी स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के निर्देशन में खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनिज परिवहन में लगे तीन वाहनों को जब्त कराया।

जिले में अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खनिज विभाग लगातार सक्रिय कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा ने विशेष जांच अभियान चलाते हुए अवैध परिवहन में संलिप्त तीन वाहनों को जब्त कराया। कार्रवाई के दौरान बिना वैध अभिवहन पास के गिट्टी का परिवहन कर रहे एक बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना बरगवां में, रेत का अवैध परिवहन कर रहे वाहन क्रमांक UP64BT5171 को थाना चितरंगी में तथा गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP66ZB4475 को थाना कोतवाली बैढ़न में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। खनिज विभाग के अनुसार, जब्त किए गए सभी वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक खनिज संसाधनों के संरक्षण, राजस्व की सुरक्षा और अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में नियमित रूप से निरीक्षण एवं कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा।

Leave a Comment