सिंगरौली। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को योग के महत्व से अवगत कराया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने सहभागिता कर स्वयं योगाभ्यास किया तथा उपस्थित लोगों को नियमित योग के लिए प्रेरित किया।
विधायक श्री शाह नें कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से सशक्त बनाता है। नियमित योग अपनाकर हम एक स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।विधायक ने युवाओं एवं नागरिकों से दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील करते हुए “योग करें, निरोग रहें” का संदेश दिया।







