best news portal development company in india

सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

SHARE:

मनोरंजन। टीवी की मशहूर अभिनेत्री Surbhi Jyoti और उनके पति Sumit Suri के घर खुशियों ने दस्तक दी है। ‘कुबूल है’ फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति मां बन गई हैं। उन्होंने 13 जून 2026 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को खुद सुरभि ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया।

सुरभि ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बेटी हुई है… 13 जून 2026… प्यार, सुरभि और सुमित।” इसके साथ उन्होंने कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “हमारी बेटी आ गई है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा हुआ है।” एक्ट्रेस की इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों और फैंस ने कमेंट कर नए माता-पिता को शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री Aashka Goradia और Kishwer Merchant समेत कई कलाकारों ने सुरभि और सुमित को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी। कुछ समय पहले ही सुरभि ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शानदार बेबी शॉवर का आयोजन किया था, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। उन्होंने उस समारोह की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “मैं और मेरे अंदर पल रहे नन्हे बच्चे का जश्न।” बता दें कि सुरभि ने फरवरी 2026 में अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि उनके जीवन का सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू होने जा रहा है और जून में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। गौरतलब है कि सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने अक्टूबर 2024 में शादी की थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ है। इस खुशखबरी से उनके परिवार, दोस्तों और फैंस में खुशी का माहौल है।

Leave a Comment