best news portal development company in india

विंध्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दिखा खिलाड़ियों का दमखम, विधायक रामनिवास शाह ने बढ़ाया उत्साह।

SHARE:

सिंगरौली। काइटस राइज पब्लिक स्कूल, सिंगरौली में जिला एमेच्योर कुश्ती संघ द्वारा आयोजित विंध्य/संभाग स्तरीय महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह नें सहभागिता कर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता का अवलोकन किया।

काइटस राइज पब्लिक स्कूल, सिंगरौली में जिला एमेच्योर कुश्ती संघ द्वारा आयोजित विंध्य/संभाग स्तरीय महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा मुकाबलों का अवलोकन किया। प्रतियोगिता में विंध्य क्षेत्र के विभिन्न जिलों से आए महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया, जिससे प्रतियोगिता रोमांचक बनी रही।

विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। खेल अधोसंरचना के विकास, प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। कुश्ती भारत की गौरवशाली पारंपरिक खेल विधा है, जो युवाओं में अनुशासन, साहस, आत्मविश्वास, संघर्षशीलता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करती है। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा और समर्पण भविष्य में प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेगा।

 

Leave a Comment