best news portal development company in india

30 जून तक पूरे करें पशुपालन योजनाओं के लक्ष्य, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

SHARE:

सिंगरौली। कलेक्टर ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूरा किया जाए और कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर गौरव बैनल ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना चाहिए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को लक्ष्य पूर्ति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एआई प्रशिक्षित मैत्री एवं गौ सेवकों को सक्रिय करते हुए नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया। बैठक में क्षीरधारा ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने चयनित गांवों में पशुओं के टीकाकरण और टैगिंग का कार्य समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत निर्धारित सभी लक्ष्य 30 जून तक पूर्ण किए जाएं। इसके अलावा डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत पात्र पशुपालकों की पहचान कर उनके आवेदन तैयार करने और बैंकों में भेजने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को बैंकिंग संस्थाओं से समन्वय बनाकर पात्र किसानों को जल्द से जल्द योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करें, ताकि पशुपालकों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

Leave a Comment