best news portal development company in india

स्व-सहायता समूहों के ऋण वितरण की समीक्षा के लिए बैंकों का दौरा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश

SHARE:

सिंगरौली। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जगदीश गोमे ने शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों को बैंकों के माध्यम से दिए जा रहे ऋण वितरण की स्थिति का जायजा लेने के लिए सेंट्रल बैंक सहित विभिन्न बैंक शाखाओं का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ऋण वितरण की प्रगति, लंबित प्रकरणों और समूहों द्वारा संचालित आर्थिक गतिविधियों की समीक्षा की।

स्व-सहायता समूहों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जगदीश गोमे ने सेंट्रल बैंक सहित जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं का भ्रमण कर ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बैंक अधिकारियों से समूहों को दिए जा रहे ऋण, लंबित प्रकरणों और वित्तीय सहायता की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने स्व-सहायता समूहों को उनकी ड्रॉइंग पावर (डीपी) के अनुसार ऋण वितरण, समूहों द्वारा संचालित आर्थिक गतिविधियों तथा बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बैंक अधिकारियों के साथ लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण सुनिश्चित करने और लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने को लेकर चर्चा की। श्री गोमे ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र स्व-सहायता समूहों तक समय पर पहुंचना जरूरी है। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऋण वितरण प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को दूर करते हुए लंबित प्रकरणों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय सहायता मिल सके। उन्होंने बताया कि ऋण वितरण से संबंधित समस्याओं और चुनौतियों की समीक्षा आगामी जिला स्तरीय समन्वय एवं परामर्श समिति (डीएलसीसी) की बैठक में की जाएगी। साथ ही बैंक शाखाओं का नियमित निरीक्षण कर ऋण वितरण की प्रगति पर लगातार नजर रखी जाएगी।

Leave a Comment