best news portal development company in india

दिव्यांगजनों को मिली नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने बांटी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

SHARE:

सिंगरौली। जिले प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जिले के 26 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की। NTPC के उत्सव भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वयं हितग्राहियों को ट्राईसाइकिल की चाबियां सौंपीं और उनसे आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

सिंगरौली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के 26 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ी सौगात दी। NTPC के उत्सव भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को ट्राईसाइकिल की चाबियां सौंपीं और उनसे आत्मीय संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने के लिए लगातार कार्य कर रही है। बैटरी चालित ट्राईसाइकिल मिलने से अब दिव्यांगजनों की आवाजाही आसान होगी और उन्हें शिक्षा, रोजगार व दैनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ी है और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment