मथुरा। जिले के एक निजी स्कूल में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि नर्सरी में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर स्कूल प्रशासन ने इलाज या प्राथमिक सहायता देने के बजाय उसकी मां से ही फर्श साफ करवाया।
मथुरा के एक निजी स्कूल में संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। यहां नर्सरी में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची की तबीयत खराब होने पर स्कूल प्रशासन ने इलाज कराने के बजाय उसकी मां से ही फर्श साफ करवाया। पीड़ित मां प्रियंका शर्मा के मुताबिक, उनकी बेटी को स्कूल में अचानक उल्टियां होने लगीं, लेकिन स्कूल प्रशासन ने करीब दो घंटे तक बच्ची को उसी हालत में बैठाए रखा। बाद में उन्हें बुलाकर फर्श साफ करवाया गया और विरोध करने पर दाखिला रद्द करने की धमकी भी दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। मामले के बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद स्कूल प्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने लिखित माफीनामा देकर भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न होने का आश्वासन दिया।







