best news portal development company in india

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कमिश्नर ने किया तालाब गहरीकरण कार्यों का निरीक्षण

SHARE:

सिंगरौली। जिले में जल संरक्षण और भू-जल स्तर सुधारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर तालाब गहरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।

कमिश्नर ने ग्राम पंचायत रजमिलान में चल रहे तालाब गहरीकरण कार्य का जायजा लिया और स्वयं श्रमदान कर अभियान में सहभागिता निभाई। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत रैला के कुरूखाडी, कुर्सआराजा के चुनहाटोला और कनपुरा में चल रहे कार्यों का भी भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गौरव बैनल, जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे, सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कमिश्नर बी.एस. जामोद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले सभी तालाब गहरीकरण और निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने तालाबों के आसपास बड़े स्तर पर पौधारोपण कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मानसून में अधिक से अधिक वर्षा जल का संचयन करना है, ताकि किसानों और ग्रामीणों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।

Leave a Comment