best news portal development company in india

जनसुनवाई में छात्र को मिली नई साइकिल, अब आसान होगा स्कूल का सफर

SHARE:

सिंगरौली। जिला स्तरीय जनसुनवाई में एक छात्र की समस्या का त्वरित समाधान करते हुए प्रशासन ने संवेदनशीलता का परिचय दिया है। नौगढ़ भकुआर टोला निवासी कक्षा 8वीं के छात्र आशीष कुमार बियार को अब स्कूल जाने के लिए लंबी दूरी पैदल तय नहीं करनी पड़ेगी।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगढ़ में अध्ययनरत आशीष रोजाना पैदल स्कूल जाता था। घर और स्कूल के बीच अधिक दूरी होने के कारण उसकी पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे थे। छात्र की परेशानी को देखते हुए उसके दादा छोटेलाल बियार ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गौरव बैनल से मदद की मांग की। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से छात्र के लिए नई साइकिल स्वीकृत कर दी। इसके बाद अपर कलेक्टर श्री पीएस त्रिपाठी ने आशीष को साइकिल की चाबी सौंपी। इस दौरान डीपीसी आर.एल. शुक्ला भी मौजूद रहे। साइकिल मिलने से अब आशीष समय पर स्कूल पहुंच सकेगा और उसकी पढ़ाई में भी सुधार होगा। प्रशासन की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Leave a Comment