best news portal development company in india

17 मई को होगा विशाल रक्तदान शिविर, तैयारियों को लेकर ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न

SHARE:

सिंगरौली। ब्राह्मण समाज द्वारा आगामी 17 मई 2026 को आयोजित किए जाने वाले विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर मिश्रा पॉलीक्लीनिक एवं नर्सिंग होम स्थित महामना सभागार में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर को सफल बनाने के लिए तैयारियों, व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए ब्राह्मण समाज ने आगामी 17 मई 2026 को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मिश्रा पॉलीक्लीनिक एवं नर्सिंग होम स्थित महामना सभागार में समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रक्तदान शिविर के आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार, रक्तदाताओं की सहभागिता और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। समाज के पदाधिकारियों ने इसे जनसेवा का बड़ा अभियान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।

इस दौरान आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में राम अशोक शर्मा, अमित द्विवेदी, डॉ. डीके मिश्रा, वीरेन्द्र पाठक, मिथिलेश मिश्रा, डॉ. आरडी पाण्डेय, शिवेंद्र पाण्डेय, आशीष शुक्ला, शिव कुमार पाण्डेय, सतेन्द्र पाण्डेय, प्रीतेश पाठक, सौरभ दुबे, मनीष चौबे, विवेक कुमार त्रिपाठी, ओम प्रकाश तिवारी, अनंत चतुर्वेदी, राजेश दुबे, रजनीश धर द्विवेदी, गजमोचन सिंह एवं राहुल शर्मा सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment