सिंगरौली। भारतीय पसमांदा मंच (भाजपा समर्पित संगठन) ने सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए श्री अब्दुल खालिक को मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और पसमांदा समाज में खुशी का माहौल है।

भारतीय पसमांदा मंच ने संगठन को नई मजबूती देते हुए सिंगरौली के सक्रिय समाजसेवी एवं भाजपा समर्थित चेहरे अब्दुल खालिक को मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की घोषणा होते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कमर सिद्दीकी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में संगठन ने उम्मीद जताई है कि अब्दुल खालिक प्रदेशभर में पसमांदा समाज को संगठित करने के साथ सामाजिक समरसता और जनजागरण को नई दिशा देंगे। उनकी नियुक्ति पर भाजपा एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। लोगों का कहना है कि अब्दुल खालिक के नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।







