best news portal development company in india

आंगनबाड़ी केंद्रों में निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितता, नाश्ता वितरण पर होगी कार्रवाई

SHARE:

सिंगरौली। शहरी परियोजना अंतर्गत पंजरेह झिंगुरदा बस्ती क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का परियोजना अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कांटा बैरियर झिंगुरदा, चन्द्रपुर एवं खैरवाही बस्ती झिंगुरदा स्थित तीनों आंगनबाड़ी केंद्र संचालित पाए गए। जांच के दौरान बच्चों की लंबाई एवं वजन का सत्यापन ‘पोषण ट्रैकर एप’ के माध्यम से किया गया। वहीं समीक्षा में गर्भवती महिलाओं का पंजीयन अपेक्षाकृत कम मिलने पर परियोजना अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कार्यकर्ताओं को दस्तावेज दुरुस्त कर शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि स्व-सहायता समूहों द्वारा भोजन वितरण तो निर्धारित मीनू के अनुसार किया जा रहा है, लेकिन नाश्ता वितरण में लापरवाही बरती गई। निर्धारित मीनू का पालन नहीं होने पर संबंधितों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। टीकाकरण व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। ए.एन.एम. द्वारा गर्भवती महिलाओं को समय पर टीके लगाए जा रहे हैं। परियोजना अधिकारी ने सभी कार्यकर्ताओं को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment