best news portal development company in india

सिंगरौली महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, कलेक्टर ने की समीक्षा

SHARE:

सिंगरौली। जिले के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले सिंगरौली महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न परियोजनाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें महोत्सव के स्वरूप और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिले के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले सिंगरौली महोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न परियोजनाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव के स्वरूप, उद्देश्य और कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि महोत्सव के जरिए जिले की कला, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, साथ ही औद्योगिक विकास को भी प्रदर्शित किया जाएगा। महोत्सव में लोक संस्कृति को प्राथमिकता दी जाएगी और कलाकारों का चयन प्री-सेलेक्शन के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा उद्योगों की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्कूली बच्चों के लिए क्विज और खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी, वहीं स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे।

Leave a Comment