best news portal development company in india

युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

उत्तर प्रदेश। राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। मृतक की पहचान अजीत के रूप में हुई है, जो पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर इलाके का निवासी बताया जा रहा है।

ठाकुरगंज क्षेत्र में एक युवक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की घटना से हड़कंप मच गया। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। मृतक की पहचान अजीत के रूप में हुई है, जो पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह एक साड़ी शोरूम में काम करता था और रोज की तरह घर से काम पर निकला था, लेकिन रास्ते में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूद गया। ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अजीत शांत स्वभाव का था, लेकिन पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में नजर आ रहा था। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

Leave a Comment