best news portal development company in india

सरई में 2 दिवसीय मेगा मल्टीस्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, हजारों मरीजों ने उठाया लाभ

SHARE:

सिंगरौली। जिले के सरई स्थित संदीपनी विद्यालय मैदान में आयोजित दो दिवसीय मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ उत्साह और जनभागीदारी के साथ हुआ। शिविर में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने पहुंच रहे हैं।

जिले के सरई स्थित संदीपनी विद्यालय मैदान में दो दिवसीय मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर में पहले ही दिन भारी जनसमूह उमड़ा और हजारों लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह शिविर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन, प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में भोपाल से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच कर निःशुल्क उपचार दिया जा रहा है।

शिविर में एक ही स्थान पर शिशु रोग, ईएनटी, जनरल मेडिसिन, हृदय रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग, स्त्री एवं प्रसूति, मानसिक स्वास्थ्य, कैंसर, हड्डी एवं दंत रोग सहित विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। साथ ही टीबी, कैंसर, कुष्ठ, डायबिटीज और ब्लड जांच की मुफ्त स्क्रीनिंग भी की जा रही है। आधुनिक सुविधाओं जैसे एक्स-रे, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी जांच की व्यवस्था भी शिविर में उपलब्ध है। गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की जा रही हैं। इसके अलावा सिकल सेल जांच, टीकाकरण और पोषण जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Comment