best news portal development company in india

कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात: 8 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या

SHARE:

कन्नौज। जिले के तिर्वा थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 8 साल का मासूम खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया। गुरुवार देर शाम इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

जिले  के तिर्वा थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्चे की हत्या से सनसनी फैल गई। बहसार गांव निवासी 8 वर्षीय असद बुधवार शाम घर से खेलने निकला था, लेकिन कुछ देर बाद वह पास के खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। गुरुवार देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले घायल असद ने इशारों में अपने हमलावर की पहचान कर ली। परिजनों ने इसका वीडियो बनाकर सुरक्षित रखा, जो अब वायरल हो रहा है। परिजनों के मुताबिक, करीब एक महीने पहले बच्चों के बीच खेल के दौरान विवाद हुआ था। उसी रंजिश में पड़ोस में रहने वाला अरबाज कथित तौर पर असद को बहाने से खेत में ले गया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद मृतक के पिता ने आरोपी अरबाज और उसकी मां रूही बेगम के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Comment