best news portal development company in india

पन्ना में सास बनी कातिल: मामूली विवाद में बहू की कुदाली से हत्या।

SHARE:

पन्ना। जिले में सास-बहू के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। सिमरिया थाना क्षेत्र के चौकी मोहन्द्रा अंतर्गत ग्राम पडवार में सास ने गुस्से में आकर अपनी बहू की कुदाली से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 14 मार्च को फरियादी दयाराम साहू ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी नीता साहू घर के कमरे में अचेत अवस्था में पड़ी हैं। उनके सिर, माथे और होंठ पर गंभीर चोट के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान महिला को मृत पाया, जिसके बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य एकत्र किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। जांच के दौरान परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। संदेह के आधार पर मृतका की सास मत्थी साहू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध कबूल कर लिया। आरोपी सास ने बताया कि घरेलू विवाद के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि उसने गुस्से में आकर कुदाली से बहू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी कुदाली और घटना के समय पहनी गई साड़ी भी जब्त कर ली है। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment