एटा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, सकरौली थाना क्षेत्र के बालगढ़ी के पास जलेसर से रजावली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार के चालक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को बचाने की कोशिश की। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।
जिले मे एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सकरौली थाना क्षेत्र के बालगढ़ी के पास की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जलेसर से रजावली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर एक पैदल यात्री को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बबलू शर्मा (32), रचना (30) और दिगंबर (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।







