सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की निगाही परियोजना द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत वार्ड क्रमांक 25, नंदगांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में निगाही परियोजना के चिकित्सकों की टीम ने लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की विशेष जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की निगाही परियोजना द्वारा सीएसआर के तहत वार्ड क्रमांक 25, नंदगांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में निगाही परियोजना के डॉक्टरों की टीम ने उपस्थित लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया, वहीं गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया। शिविर के दौरान मरीजों को प्रोटीन पाउडर, कैल्शियम, आयरन टॉनिक, मल्टीविटामिन सहित अन्य जरूरी दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस आयोजन में कुल 135 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई, जिनमें 25 गर्भवती महिलाएं भी शामिल रहीं। एनसीएल द्वारा समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके और जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।







