best news portal development company in india

सड़क पर कारोबारी को ‘मुर्गा’ बनाकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर तीन आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

शाहजहांपुर। जिले में एक अनाज कारोबारी के साथ सरेआम मारपीट और अपमान करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने कारोबारी को बीच सड़क पर मुर्गा बनाकर पीटा और अपने पैरों में सिर रखकर माफी मांगने के लिए मजबूर किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जिले में एक अनाज कारोबारी को बीच सड़क पर मुर्गा बनाकर पीटने और जबरन माफी मंगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने रविवार को बताया कि पुवायां थाना क्षेत्र के नाहिल गांव निवासी उमाशंकर गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही विवेक, मनोज उर्फ पप्पू, छुन्ने और विक्की ने आठ मार्च को उन्हें सड़क पर रोककर मारपीट की और अपशब्द कहे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जबरन मुर्गा बनवाया और अपने पैरों में सिर रखकर माफी मांगने के लिए मजबूर किया। गुप्ता ने यह भी बताया कि शुक्रवार को इन्हीं लोगों ने उनके कारोबारी साझेदार को भी पीटा था।

एसपी के अनुसार, घटना का करीब 35 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले में पुलिस ने विवेक, विक्की और छुन्ने को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) (मारपीट), 352 (अपमानित करना), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 356(2) (प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment