best news portal development company in india

छात्रावास की तीन छात्राएं गर्भवती मिलने से मचा हड़कंप, दो नाबालिग भी शामिल

SHARE:

बीजापुर। जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गंगालूर क्षेत्र स्थित पोटा केबिन छात्रावास में रहने वाली तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं, जिनमें से दो नाबालिग बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी सामने आते ही जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन छात्रावास से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं, जिनमें से दो नाबालिग बताई जा रही हैं। मामला सामने आते ही जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार छात्राओं का गर्भ करीब पांच महीने का बताया जा रहा है। घटना सामने आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्राओं के गर्भवती कार्ड भी बनाए गए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि विभाग को इसकी जानकारी थी। वहीं छात्रावास अधीक्षिका ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा है कि उन्हें छात्राओं के गर्भवती होने की कोई जानकारी नहीं थी। इस बयान के बाद छात्रावास प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। छात्रावास के स्टाफ और जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर छात्राएं किन परिस्थितियों में गर्भवती हुईं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Leave a Comment