आजमगढ़। जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना एक्सप्रेसवे के करीब 185 किलोमीटर प्वाइंट पर हुई। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग दिल्ली से लखनऊ होते हुए बिहार जा रहे थे। इसी दौरान चालक को झपकी आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद सेसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौलिया,आज़मगढ़ ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय घायल सज्जाद की रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे में घायल चालक सुधाकर यादव, साहिल, अंसार, अफसार और सिकंदर का अस्पताल में इलाज जारी है।







