best news portal development company in india

जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर

SHARE:

सिंगरौली। जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए नागरिक घबराकर अनावश्यक बुकिंग न करें। कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि घरेलू गैस का उपयोग आवश्यकता के अनुसार ही करें और सिलेंडर की कमी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें।

जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसलिए नागरिक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक गैस बुकिंग से बचें। कलेक्टरने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि घरेलू गैस का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था पर अनावश्यक दबाव न पड़े। मध्य प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशों के तहत कलेक्टर ने गैस एजेंसियों को कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराने को कहा गया है। होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कमर्शियल गैस की कमी की स्थिति में वैकल्पिक ईंधन के उपयोग की सलाह दी गई है।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों, जिला आपूर्ति अधिकारी और गैस वितरकों को निर्देश दिए हैं कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अधिक मूल्य पर बिक्री की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को गैस गोदामों तथा वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को यह भी निर्देशित किया कि गैस वितरण से संबंधित सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए और गैस एजेंसियों से समन्वय बनाकर प्रतिदिन गैस स्टॉक व वितरण की जानकारी संधारित की जाए।

Leave a Comment