सिंगरौली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक में कलेक्टर ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित स्वरोजगार प्रकरणों का 20 मार्च तक शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक में कलेक्टर ने बैंकों में लंबित स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े प्रकरणों का 20 मार्च तक शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित सभी प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाकर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभान्वित किया जाए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने बैंकवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए बैंक प्रतिनिधियों से लक्ष्य के अनुरूप मामलों का निराकरण करने को कहा।
डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं से संबंधित प्रकरण समय पर बैंकों को भेजें और लगातार संपर्क बनाकर उनकी प्रगति की जानकारी लेते रहें। कलेक्टर ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जुड़े प्रकरणों को लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। सभी बैंक 20 मार्च तक निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर उसका पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही एलडीएम को भी बैंकों से समन्वय बनाकर लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए।







