इंदौर। जिले के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के जन्मदिन पर बिना अनुमति कार रैली निकालना एक युवक को भारी पड़ गया। रैली के दौरान कार पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार भी जब्त कर ली है।
जिले के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता का जन्मदिन मनाने के दौरान निकाली गई कार रैली विवादों में आ गई। रैली के दौरान एक युवक द्वारा कार पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार खुद को सांसद Shankar Lalwani का प्रतिनिधि बताने वाले भाजपा नेता पंकज फतेचंदनी का जन्मदिन मनाने के लिए आयुष नाम का युवक साथियों के साथ टावर चौराहा पहुंचा था। इस दौरान बिना अनुमति निकाली गई रैली में युवक कार पर चढ़कर स्टंट करता दिखाई दिया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आयुष के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी कार जब्त कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।







