best news portal development company in india

खंडवा में भीषण आग से 6 आदिवासी परिवार उजड़े, मकान-सामान और मवेशी जलकर खाक

SHARE:

खंडवा। जिले की पंधाना तहसील के ग्राम जामली खुर्द अंतर्गत खापरी गांव के आदिवासी धनतर फालिया में मंगलवार को भीषण आग लगने से छह कच्चे मकान जलकर राख हो गए। आग की लपटों में आदिवासी परिवारों का पूरा गृहस्थी का सामान, कपड़े, अनाज और चांदी के आभूषण तक खाक हो गए।

जिले की पंधाना तहसील के ग्राम जामली खुर्द अंतर्गत खापरी गांव के आदिवासी धनतर फालिया में मंगलवार को भीषण आग लगने से छह कच्चे मकान जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आदिवासी परिवारों की पूरी गृहस्थी तबाह हो गई। आग में घरों का सामान, कपड़े, अनाज और चांदी के आभूषण तक जलकर खाक हो गए। इसके अलावा करीब 20 बकरियां जिंदा जल गईं, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई है। घटना के बाद फालिया में अफरा-तफरी मच गई और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिन घरों में कभी चूल्हा जलता था, वहां अब सिर्फ राख और मलबा ही बचा है। आग के बाद इन परिवारों के सामने रहने, पहनने और खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन से मदद की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment