सीधी। जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मवई में बीती शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। स्थानीय युवक ऋषि सिंह, कथित तौर पर शराब के नशे में, एक कार्यक्रम के दौरान युवती रितिका सिंह (निवासी ग्राम पिपरा, थाना गोविंदगढ़, जिला रीवा) को गोली मार दी। घटना के समय परिवार बेटे के गृह प्रवेश का जश्न मना रहा था।
जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मवई में बीती शाम एक सनसनीखेज घटना हुई। स्थानीय युवक ऋषि सिंह, कथित रूप से शराब के नशे में, एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान रितिका सिंह (निवासी ग्राम पिपरा, थाना गोविंदगढ़, जिला रीवा) को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिवार बेटे के गृह प्रवेश का जश्न मना रहा था। आरोपी ने डांस और जश्न के दौरान रितिका को पीछे से बुलाकर गोली चला दी। गंभीर हालत में रितिका को रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस वीडियो फुटेज की मदद से जांच कर रही है कि गोली जानबूझकर चलाई गई या हर्ष फायरिंग थी। घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।







