best news portal development company in india

कांगो में खदान धंसने से 200 से अधिक लोगों की मौत!

SHARE:

पूर्वी कांगो। मध्य अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में एक प्रमुख कोल्टन खनन स्थल पर खदान धंसने से कम से कम 200 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। कांगो के खदान मंत्रालय ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रुबाया खदान मंगलवार को अचानक धंस गई, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार यह खदान इस समय विद्रोही संगठन एम23 विद्रोही समूह के नियंत्रण में है। मंत्रालय के मुताबिक खदान धंसने के बाद बड़ी संख्या में मजदूर मलबे में दब गए, जिससे मृतकों की संख्या 200 से अधिक होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि एम23 विद्रोही समूह की नेता फैनी काज ने इस आंकड़े को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि खदान भूस्खलन से नहीं बल्कि बमबारी के कारण धंसी थी और इस घटना में करीब पांच लोगों की ही मौत हुई है। वहीं मौके पर काम करने वाले एक खनिक इब्राहिम तालुसेके ने दावा किया कि उसने इलाके से 200 से अधिक शव निकालने में मदद की है। इस कारण मृतकों की वास्तविक संख्या को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि रुबाया क्षेत्र कोल्टन खनन के लिए दुनिया के प्रमुख इलाकों में से एक माना जाता है और यहां बड़ी संख्या में स्थानीय मजदूर काम करते हैं।

Leave a Comment